Muzaffarpur News: लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें : मंत्री
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बलिराम उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को पूर्व मंत्री शिवनंदन पासवान छात्रवृत्ति योजना के तहत सात मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद ने कहा कि विद्यार्थी एक लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करें, तभी सफलता मिलेगी। मंत्री, पंकज आनंद व प्रधानाध्यापक संजय चंद्र मिश्रा ने शिव प्रभा फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पांच-पांच हजार रुपये का चेक दिया। प्रधानाध्यापक ने मंत्री से विद्यालय की कुछ समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान कराने का अनुरोध किया। पूर्व मुखिया सतीश पासवान, मुखिया रमेश कुशवाहा, भाजपा नेता सतीश पासवान, अशोक चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.