Muzaffarpur News: लंबित कांडों का शीघ्र निबटारा करें
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना में लंबित कांडों की सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने गुरुवार को समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को कांडों का शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया। सिटी एसपी ने कहा कि उन्होंने साहेबगंज थाना को गोद लिया है। साहेबगंज में ठग गिरोह द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ठग गिरोह पर कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया जाएगा। इस मौके पर थानेदार सुनील कुमार, दारोगा कुणाल कुमार, प्रियंका कुमारी, गोवर्धन प्रसाद, प्रभु मांझी, एएसआई महेंद्र प्रसाद मंडल आदि थे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: एसपी ने अपराध नियंत्रण व डिजिटल मानिटरिंग की समीक्षा की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.