मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच-722 पर बुधवार की शाम रौतनिया पेट्रोल पंप के समीप कार की टक्कर से पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल घायलों की पहचान करजा थाना क्षेत्र के नरहरसराय निवासी 34 वर्षीय राकेश कुमार, करजा डीह गांव निवासी चनरदेव पासवान के 40 वर्षीय पुत्र विनय पासवान तथा पानापुर थाना क्षेत्र के बंगरी निवासी राकेश साह और उसकी 28 वर्षीय पत्नी बबीता कुमारी के रूप में हुई है।

अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर बताया जाता है कि राकेश अपनी पत्नी बबीता के साथ शहर से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था। ...