मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की ओर से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। राज योगिनी रानी दीदी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आर्शीवचन दिया।मौके पर क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, सचिव निशर्ग शंकर, सुधीर कुमार सिन्हा, राकेश चाचान, रंजीत श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, यदुनंदन पंडित उपस्थित रहे। समारोह में बीएल लोहड़ी, बीके राय, एचएल गुप्ता समेत वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। यह भी प...