Muzaffarpur News: रोटरी क्लब ने कांवरियों के लिए लगाया हेल्थ कैंप
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर और त्रिदेव बोलबम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कल्याणी साहू रोड स्थित होटल के पास कांवरियों के लिए सेवा शिविर सह हेल्थ कैंप लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांवरियों ने सेवा का लाभ उठाया। पैरों में सूजन, चोट, कटने या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता दी गई। मौके पर सुधीर कुमार सिन्हा, अजीत अग्रवाल, रंजीत श्रीवास्तव, निशर्ग शंकर, राकेश चाचान, रजनीश कुमार, विजय कुमार, राकेश नथानी, आयुष शाश्वत, भरत नथानी, सुशील अग्रवाल सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लॉ कॉलेज के छात्रों ने लगाया कांवरिया शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.