मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिले से गुजरने वाली प्रमुख नदियों में से गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रेवा घाट में यह खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर बह रही थी। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की शाम छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार, रेवा घाट में गंडक का जलस्तर 54.85 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 54.41 मीटर से 44 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी की प्रवृत्ति बढ़ने की है। सुबह छह बजे यहां जलस्तर 54.41 मीटर था। उधर, बागमती भी दो स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बेनीबाद में शाम छह बजे जलस्तर 49.92 मीटर रहा। सुबह के मुकाबले स्तर स्थिर रहा, लेकिन प्रवृत्ति फिर बढ़ने की दर्ज की गई। यहां खतरे का निशान 48.68 मीटर है, यानी नदी 1.24 मीटर ऊपर बह रही है। बेनीबाद का अब तक का उच्चतम स्तर 50.12 मीटर (2025) रहा है。 यह भी पढ़...