Muzaffarpur News: रेवा में आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस नाका खुला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: सरैया। रेवाघाट स्थित दरोगा राय सेतू के निकट एनएच-722 पर बुधवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस नाका का एसडीपीओ सरैया अभिजित कौर ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सारण और मुजफ्फरपुर जिले की सीमा पर पुलिस नाका की स्थापना की गई है। इससे सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, फिलहाल एक सेक्शन पुलिस बल की तैनाती की गई है। करीब दो दशक पहले रेवाघाट पर स्थायी पुलिस पिकेट थी। बाद में उसे बंद कर दिया गया था। सरैया थानेदार देवेंद्र कुमार, मुनचुन सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कई दिशा-निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.