मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर रविवार को रेल थाना मुजफ्फरपुर में जब्त विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। मुशहरी सीओ और मद्य निषेध उत्पाद विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। रेल थाने में दर्ज कुल 34 कांडों में जब्त 765.425 लीटर विदेशी शराब थाना परिसर में ही गड्ढा खोदकर नष्ट की गई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि विधिवत रूप से शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई पूरी की गई। मौके पर उत्पाद विभाग और अंचल के अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...