मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूमरे के सोनपुर मंडल में पेंशन से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन के लिए 18 सितंबर को डीआरएम कार्यालय के सभाकक्ष में पेंशन अदालत लगेगी। रेल प्रशासन के मुताबिक, सेवानिवृत्त या मृत कर्मचारी के आश्रित पेंशन संबंधी समस्या के लिए 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें निर्धारित प्रारूप में पूरा विवरण डीआरएम कार्मिक, पूमरे को भेजना होगा। आवेदन में आवेदक का नाम, कर्मचारी का नाम, पदनाम, पता, सेवानिवृत्ति तिथि, पीपीओ, बैंक खाता और आधार की प्रति देना अनिवार्य है। लिफाफे पर 'पेंशन अदालत दिनांक 18.09.2026' लिखना होगा। इधर, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति, कालबद्ध वेतन और भत्ते से जुड़ी शिकायतें इस अदालत में नहीं सुनी जाएंगी। यह भी पढ़ें- पीएफ पर ब्याज न मिलने पर ऑनलाइन करें श...