Muzaffarpur News: रेलवे अंडरपास में जलजमाव को लेकर प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नगर परिषद के वैद्यनाथपुर परसौनी जहांगीर मार्ग पर रेलवे अंडरपास में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के अभियंता और सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। वीरेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, भाग्यनारायण पासवान, शंभू पासवान, निरंजन कुमार, मुकेश पासवान, माधो मिश्रा ने बताया कि हल्की बारिश में जलजमाव हो जाता है, जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सूचना पर दारोगा नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और रेलवे के कनीय अभियंता से बात की। अभियंता के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.