मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 36 प्रतिशत बढ़ गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। विभाग का मानना है कि नई रेफरल नीति लागू होने के बाद सदर अस्पतालों में मरीजों का इलाज पहले से बेहतर हो रहा है। बीते अगस्त में राज्य के सभी अस्पतालों में 49 हजार 973 मरीज भर्ती किए गए जो जुलाई के मुकाबले 36 फीसदी अधिक है। जुलाई में 36 हजार 680 मरीज भर्ती हुए थे, जबकि जून में 26 हजार 443 मरीज ही भर्ती किए गए थे। जुलाई से सरकार ने अनावश्यक रेफरल पर रोक लगायी थी।

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति मुजफ्फरपुर के जिला अस्पताल में अगस्त में 1086 मरीज भर्ती हुए जो जुलाई की अपेक्षा 32 प्रतिशत अधिक हैं। जुलाई में 785 मरीज भर्ती हुए थ...