मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। गोबरसही स्थित 'रास वर्ल्ड' की मुजफ्फरपुर शाखा में रविवार को वार्षिक आमसभा हुई, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में रंजीत प्रसाद श्रीवास्तव को अध्यक्ष, शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को सचिव, सेंडाई शिल्पी सोनम को कोषाध्यक्ष तथा उपासना आनंद को कार्यालय सचिव चुना गया। सूरज कुमार, तनुश्री और कुणाल कुमार कार्यकारी सदस्य चुने गए। बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। नए पदाधिकारियों का ओमप्रकाश, प्रभात कुमार, रोहित प्रजापति समेत अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...