मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के 186 हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर की गुणवत्ता की राष्ट्रीय स्तर पर जांच की जाएगी। ये वेलनेस सेंटर अररिया, भोजपुर, गयाजी, कैमूर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पटना और पश्चिम चंपारण जिले के हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के 11 सेंटर शामिल हैं।

आठ जिलों के केंद्रों की जांच सूबे के आठ जिलों के इन केंद्रों की सूची भी जारी की गई है। सूची के मुताबिक अररिया में एक, भोजपुर में 17, गयाजी में 57, कैमूर में 20, मधेपुरा में 15, मुजफ्फरपुर में 11, पटना में 42, पश्चिम चंपारण में 20 केंद्रों की जांच की जानी है। स्वास्थ्य विभाग ने इन वेलनेस सेंटर से संबंधित जिलों के सीएस को इस बारे में पत्र लिखा है। जांच के लिए दिल्ली से टीम आएगी।

मुजफ्फरपुर के 11 केंद्र शामिल जिला क्वालिटी एश्योरेंस सेल की जांच ...