मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख नूर आलम की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। राष्ट्रगान से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रमुख ने कहा कि जनसहयोग शिविर में सबसे अधिक राशन कार्ड से नाम कटने के मामले आ रहे हैं, जो गंभीर मामला है। प्रशासन और विभाग के पदाधिकारी को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।मुखिया इंद्रभूषण सिंह अशोक, रंजीत कुमार उर्फ पिंटू, बबिता कुमारी, पंसस आशुतोष ठाकुर, मो. नूर आलम आदि ने कहा कि नल जल बंद होने के कगार पर है। शिकायत करने पर भी दुरुस्त नहीं कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राशन कार्ड से बड़ी संख्या में लोगों के नाम काटे जाने पर नाराजगी जतायी मुखिया रंजीत कुमार ने अनुरक्षकों के मानदेय वार्ड...