मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में परिवर्तनकारी जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों के राशन कार्ड से नाम हटाए जाने और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भूख हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में गरीब मजदूरों का राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है। उन्होंने दाखिल-खारिज व परिमार्जन के नाम पर अवैध उगाही तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रत्येक केंद्र से चार हजार रुपये की अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोर्चा की 10 सूत्री मांगों पर जब तक जिला स्तर के सक्षम पदाधिकारी वार्ता कर गरीबों के राशन कार्ड पुनः चालू कराने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस...