मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। रामेश्वर महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल एवं आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर एवं कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम समन्वयक रजनी रंजन, जिला समन्वयक लोकेश कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी प्रिंस गौरव तथा सहायक सोनल प्रिया, सत्यप्रकाश तथा प्लेसमेंट सेल के नोडल अधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने मेले का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रजनी रंजन ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और आगा खान के सदस्यों का स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन सराहनीय कदम है। कार्यक्रम समन्वयक रजनी रंजन ने कहा कि हमारी संस्था ...