मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: औराई। जनार स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार को पुण्यतिथि पर कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी को याद किया गया। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने रामवृक्ष बेनीपुरी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नीरज कुमार ने बताया कि बेनीपुरी की रचना और सामाजिक भाव हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इधर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार शर्मा, पूर्व जदयू अध्यक्ष बेचन महतो, संजय चौधरी समेत कई लोगों ने बेनीपुरी को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- रामवृक्ष बेनीपुरी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- 'बेनीपुरी की रचनाओं में गांव की मिट्टी की खुशबू'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...