मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। तिरहुत प्रमंडल की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक कबड्डी टीम राज्यस्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को आरा रवाना हुई। 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रमंडल के 36 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। मौके पर अमरेश कुमार, करुणेश कुमार, अशोक कुमार, दीपांशु, शमशाद अहमद, विशाल कुमार और रोहित कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अंतर प्रमंडल रग्बी के लिए तिरहुत की टीम अरवल रवाना यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: अररिया थांग-ता संघ के खिलाड़ी नालंदा रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...