Muzaffarpur News: राज्यस्तरीय बालिका वॉलीबॉल के लिए तिरहुत की टीमें जमुई रवाना
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तिरहुत प्रमंडल की तीनों आयु वर्ग की टीमें गुरुवार को जमुई के लिए रवाना हुईं। प्रतियोगिता 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित है। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमंडलस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम में मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और वैशाली की खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव करुणेश कुमार के अनुसार, अंडर-14 वर्ग में मुजफ्फरपुर की माही शर्मा, रिद्धि कुमारी, समाही, नीतू कुमारी, पंखुड़ी और सौम्या सहाय का चयन हुआ है। पश्चिम चंपारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.