Muzaffarpur News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में चिराग ने जीता स्वर्ण
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के एथलीट चिराग कौशिक ने पूर्णिया में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र चिराग ने अंडर-17 बालक वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में 15.85 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में चिराग बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह नौ नवंबर को प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गए। चिराग की सफलता पर विद्यालय की निर्देशिका ऋचा शर्मा और स्कूल परिवार ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.