मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर सोमवार की रात पटाखा छोड़ने के दौरान मोतीपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह और उनके समर्थकों से पुलिस की झड़प हो गई। इसमें ओपी के कई पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, प्रमुख प्रतिनिधि के कई समर्थक भी जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों को साहेबगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि डॉ़ राजू कुमार सिंह को सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खुशी में समर्थक जश्न मना रहे थे। इस दौरान पटाखे छोड़े जा रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: राजू सिंह को जमानत मिलने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी इधर, राजेपुर...