मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। राजेपुर थाने के सहमलवा गांव के समीप शनिवार को वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार मोतीपुर थाने के बरियारपुर वार्ड-15 निवासी रंजीत दास जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रंजीत दास को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि रंजीत दास राजेपुर से घर लौट रहा था। सहमलवा पेट्रोल पंप के समीप वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। राहगीर बरुराज थाना क्षेत्र के हरनाही निवासी श्यामसुंदर कुमार ने राजेपुर पुलिस को सूचना दी। दारोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...