Muzaffarpur News: रजला में कार से 3.75 लाख नकद बरामद, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। रजला में गुरुवार की रात वाहन जांच के दौरान फकुली पुलिस ने कार सवार से 3.75 लाख नकद और शराब की एक बोतल बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में पताही विश्वनाथ निवासी राहुल कुमार और जहानाबाद जिले के बूंद निवासी विश्वजीत कुमार शामिल हैं। डीएसपी पश्चिमी टू एसी ज्ञानी ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे रजला चौक के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान Rs.3.75 लाख नकद और शराब की बोतल बरामद की गई। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.