Muzaffarpur News: रग्बी में तिरहुत प्रमंडल को कांस्य पदक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नालंदा के बिहारशरीफ स्थित दीपनगर स्टेडियम में आयोजित एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) राज्यस्तरीय अंडर-19 रग्बी प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 20-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों में सुजाता कुमारी, पायल कुमारी, पूजा कुमारी, सलोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, विद्या कुमारी, सुतुल कुमारी, मधु कुमारी, रोशनी कुमारी, वंदना कुमारी, खुशबू कुमारी शामिल थीं। इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, सचिव मुकेश सिंह, टीम कोच रंजेश कुमार एवं शारीरिक शिक्षक विकास वैभव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.