Muzaffarpur News: रक्षा भूमि मापी का रुका कार्य पूरा करने का अनुरोध
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर,हिप्र। जिला स्थित मिलिट्री स्टेशन की रक्षा भूमि की मापी का रुका कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके लिए दानापुर छावनी के रक्षा संपदा अधिकारी मोहम्मद अली ने मुशहरी के अंचलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जिला भूमि सुधार प्रशाखा व रक्षा संपदा विभाग के पत्र के आलोक में इस संबंध में पिछले वर्ष 26 मई को मुख्य सचिव स्तर की बैठक हुई थी। इसके बाद जिले के मिलिट्री स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत रक्षा भूमि की संयुक्त मापी करने का अनुरोध किया गया, पर सीमांकन 20 प्रतिशत ही हुआ। उन्होंने रक्षा भूमि की मापी जल्द शुरू कराने के लिए अमीन व राजस्व कर्मचारी प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.