मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लेनिन चौक स्थित अल्पना दुर्गापूजा समिति के पंडाल में इस बार देवी और असुरों के बीच होने वाला महासंग्राम श्रद्धालुओं को रोमांचित करेगा। चलंत प्रतिमा में मां दुर्गा को रक्तबीज का वध करते दिखाया जाएगा। रक्त की हर बूंद से नए रक्तबीज के जन्म और अंत में देवी द्वारा उसके संहार का दृश्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए दक्षिण भारत के मंदिर की शैली में 80 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: न्यूयॉर्क के इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर बन रहा पंडाल अध्यक्ष निर्मला चौधरी और सचिव कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि समिति इस बार 59वां पूजा समारोह मनाएगी। आमगोला के टेंट संचालक राजेश कुमार पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। सतपुरा के संजय कुमार, ऋषि कुमार और विक्की ...