Muzaffarpur News: रंगदारी के लिए मारपीट करने के आरोप में पार्षद पति पर केस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बालूघाट वार्ड-15 में मकान बनवा रहे रामबाबू चौधरी ने वार्ड पार्षद गणिता देवी के पति दीपू सहनी और 20 अज्ञात लोगों पर जबरन घर का काम रोकवा देने और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि रंगदारी देने से इंकार करने पर दीपू और उसके लोगों ने निर्माण कार्य रोकवाने के साथ मारपीट भी की। हत्या की धमकी भी दे रहे हैं। इधर, पार्षद पति दीपू सहनी ने भी सिकंदरपुर थाने में रामबाबू व उसके परिवार के लोगों पर मारपीट करने व गले से सोने की चेन छीन लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। दीपू सहनी ने आरोप लगाया है कि मकान बनवा रहे रामबाबू के खिलाफ उसके पड़ोसी अशोक पटेल ने शिकायत की थी। अशोक ने कॉल की थी कि वह अभी दिल्ली में है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.