मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने यूपीआई के माध्यम से सदर थाना के बीबीगंज आनंदपुरी निवासी रूपेश रंजन के बैंक खाता से एक लाख 51 हजार रुपये उड़ा लिये। यह घटना 10 सितंबर की रात की है। इस संबंध में उसने 24 अक्तूबर को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले उसने 10 सितंबर की देर रात ही नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...