Muzaffarpur News: युवा जनसुराज को और मजबूत बनाने पर चर्चा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। युवा जनसुराज की मुजफ्फरपुर इकाई की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिला युवा अध्यक्ष राहुल राज की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवा पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को प्रखंड से पंचायत स्तर तक और मजबूत व सक्रिय बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई।उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना को बैठक में रखा। इस दौरान आशुतोष सिंह, विजय कुमार, दीपक झा, विकास कुमार, अरविंद कुमार सिंह, प्रकाश कुमार एवं रोहित कुमार व अन्य युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर तिरहुत क्षेत्रीय प्रभारी वेद प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.