मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गन्नीपुर स्थित जिला नियोजनालय की ओर से तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पात्र अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क टूल-किट एवं स्टडी-किट योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 सितंबर तक जिला नियोजनालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।टूल-किट योजना में स्वरोजगार के लिए मिलेगा सामाननियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए निःशुल्क टूल-किट उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटीशियन, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर आदि ट्रेड में कम से कम तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आ...