मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: सकरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को घर में घुसकर युवती से छेड़खानी के विरोध युवक ने दंपती की पिटाई कर दी। इस संबंध में युवती की मां ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को बताया कि युवक ने पिस्तौल का भय दिखाकर घर में घुसकर पुत्री से छेड़खानी की। बताया कि उक्त युवक से 60 हजार रुपया कर्ज लिया था, जिसका सूद सहित एक लाख 70 हजार रुपया चुकता कर दिया, फिर भी 28 हजार रुपए की मांग कर रहा था। सकरा पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...