Muzaffarpur News: युवती के घर के बाहर हंगामा, आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घर के बाहर हंगामा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुरानी गुदरी इलाके की युवती ने मंगलवार को नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि गोला बांध रोड का रोहित राय व उसके साथी लगातार पीड़िता के घर पर आकर विवाद खड़ा करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को आरोपी पक्ष के लोग उसके घर के पास आए और जमकर हंगामा किया। जब इसका विरोध किया गया तो जान से खत्म करने की धमकी दी। इधर, नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित को पकड़ा गया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.