मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। कच्चीपक्की ओपी क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुरुषोत्तमपुर हाईस्कूल के पास 25 वर्षीया अज्ञात युवती का शव मिला है। हत्या कर शव को सुनसान जगह देखकर फेंके जाने की आशंका है। पेट पर जख्म के निशान हैं। युवती जींस और टॉप पहने हुए थी। लाल-सफेद छींटदार दुपट्टा भी शव के पास पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएमटी से दुष्कर्म के बिंदू पर भी जांच का आग्रह किया है। सुबह में शव दिखते ही इलाके में चर्चा फैल गई। पुरुषोत्तमपुर, आगानगर, मथुरापुर, चकभिखी, मधौल व मुरौल गांव के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ में किसी ने शव की पहचान नहीं की। स्थानीय लोगों की सूचना पर कच्चीपक्की ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया...