मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस द्वारा महिला का बाल खींचकर पिटाई मामले में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा डायल 112 पुलिस टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी कार्यालय के अनुसार दो अक्तूबर को नरसंडा के अभिनंदन कुमार ने कांटी पुलिस को आवेदन दिया था, जिसमें उसके भाई चंदन कुमार की ग्रामीणों द्वारा जबरन राधा कुमारी से शादी कराने का जिक्र किया था, जबकि राधा का कहना है कि चंदन ने उससे अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद से चंदन लापता है। अब ससुराल के लोग उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार राधा अपने पति के भाई की दुकान में जबरन रहने के लिए दबाव बना रही थी। सूचना पर पहुंची प...