मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के बंगरी सलाहपुर में गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में 21 वर्षीया युवती की मौत हो गई। युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ था। परिजनों व ग्रामीणों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। इस संबंध में युवती की मां ने गांव के ही एक युवक व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घर में फंदे से लटका दिया गया है। थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा र...