मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित मैना गली निवासी मो. लकी (23) पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने आरोपित मो. अरमान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आबेदा हाई स्कूल के पीछे से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही है।बीते सोमवार की रात लकी को चतुर्भुज स्थान चौक पर बुलाकर चाकू और पेचकस से हमला किया गया था। सदर अस्पताल में लकी को 17 टांके लगाए गए थे। मामले में पीड़ित ने मंगलवार को नगर थाने में नामजद एफआईआर कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...