मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झपहां में कार सवार मो. नियाज पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें मीनापुर के नेउड़ा निवासी चचेरे भाई मो. एकलाख अहमद, मो. अहसान अहमद उर्फ गुड्डू तथा चाचा मो. शमसुल हक को नामजद आरोपित बनाया है।जख्मी युवक में पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि भू विवाद में शूटर हायर कर उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। गांव में उनके घर पर बनी दुकान को तोड़कर गोदाम बनाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पहले भी झगड़ा हुआ था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह भी पढ़ें- Palamu News: मेदनीनगर में आपसी विवाद में चली गोली, तीन घायल, चार के विरुद्ध प्राथमिकी उनका आरोप है कि इसी रंजिश में शूटर बुलाकर उन पर हमला कराय...