मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव से लापता युवक का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों को आशंका है कि वह नदी में डूब गया है। इसके आधार पर मुशहरी पुलिस, एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोर बीते दो दिनों से नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन रविवार तक उसका पता नहीं चल सका था।युवक गांव निवासी हरिचंद पासवान का 40 वर्षीय पुत्र शिवचंद्र पासवान है। वह चार सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पांच सितंबर को परिजनों ने मुशहरी थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Chapra News: बाढ़ के पानी में डूबने से डोरीगंज में एक व अवतार नगर में दो की मौत , दो शव मिले तीसरे की तलाश मे जुटी एसडीआरएफ की टीम इसी दौरान न...