Muzaffarpur News: युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। हलीमपुर निवासी प्रमोद महतो के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को अभिषेक का शव गांव पहुंचा। युवक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई अनीश कुमार ने बताया कि अभिषेक प्रतिदिन कॉल कर बात करता था। घटना वाले दिन उससे बात नहीं हुई थी। बड़का गांव निवासी ठेकेदार पवन महतो के साथ काम करने गया था। ठेकेदार ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान ही अभिषेक की मौत हुई है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.