मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड-17 साढ़ा निवासी देवकांत ओझा के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार उर्फ बिट्टू की घर से बुलाकर हत्या कर दी। शव को चौदह भंवारी स्थित तालाब में फेंक दिया। बिट्टू के कान, नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। बिट्टू बुधवार से लापता था। सूचना पर सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे एसआई धनंजय कुमार ने मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। देवकांत ओझा ने पुलिस को बताया कि साजिश के तहत पुत्र की हत्या की गई है और शव को तालाब में फेंक दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पोखर में मिला मजदूर का शव ,जांच बिट्टू मुजफ्फरपुर शहर में काम करता था। कुछ दिन पहले घर आया था। बुधवार को पुत्र भोजन कर रहा था, उसी ...