मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: सकरा। बसंतपुर गौस निवासी नागेंद्र महतो के पुत्र अनमोल कुमार (21) का सोमवार को फंदे से लटका शव मिला। परिजनों ने बताया कि मनियारी थाने के काजीइंडा चौक के समीप एक रिश्तेदार के यहां किराये के मकान में अनमोल रहता था। ग्रामीणों के अनुसार युवक पारिवारिक विवाद के कारण अवसाद में रहता था। मनियारी थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव लेकर गांव चले गए। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...