मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। भगवानपुर ओवरब्रिज के पास सोमवार की सुबह दस बजे बदमाशों ने एक यात्री से मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पीड़ित यात्री और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से दो बदमाशों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर मधुबनी के बिहारीगंज इलाके के मौनी कुमार ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पकड़े गए बदमाशों में बीबीगंज गोविंदपुरी का मोहम्मद रईस और मोहम्मद सद्दाम शामिल है। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...