मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के खेमकरना चौक के समीप सोमवार को यात्री से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शाहपुर पट्टी निवासी ऑटो सवार 56 वर्षीया अकली देवी, 45 वर्षीया सविता देवी, 35 वर्षीया सुनीता देवी, 17 वर्षीय रवि कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। यात्रियों ने बताया कि वे लोग शाहपुर पट्टी से साहेबगंज जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...