मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित ज्योति श्री निवास में यदुवंशी कल्याण महासभा के तीसरे स्थापना दिवस पर समाज सुधारक एवं चिंतक पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता यदुवंशी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल राय ने की। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन कृषि पदाधिकारी देवेन्द्र प्रसाद यादव एवं न्यासी समिति सदस्य विभा देवी ने किया। संचालन प्रदेश सचिव संजय प्रसाद यादव ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रमा शंकर राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संरक्षक हरिवंश प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव संजय प्रसाद यादव, डॉ. प्रो. मुसाफिर राय, न्यासी समिति सदस्य विभा देवी, देवेन्द्र प्रसाद यादव, बृज लाल राय, बिमलेश कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. राजगीर राय, नागेन्द्र राय, बीके रंजन, इ...