Muzaffarpur News: मड़वन : बिजली बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मड़वन। प्रखंड क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि मंगलवार रात से बुधवार दोपहर 12 बजे तक बिजली की आंखमिचौली जारी रही। 12.15 बजे आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बुधवार को करीब 4:35 बजे बिजली आई। उपभोक्ताओं का कहना है कि हल्की बारिश या हवा में बिजली तीन से चार घंटे तक गुल रहती है। कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इंसुलेटर पंचर हो जाने के कारण 33 केवी ब्रेकडाउन हो गया था, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बिजली गुल रहने से मड़वन के लोग बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.