मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण अधिक गर्मी का अहसास हो रहा था। दोपहर में हुई हल्की बारिश के बाद उमस और अधिक बढ़ गई। इससे लोग गर्मी से बेहाल होकर पसीने से तरबतर होते रहे। हालांकि, पिछले दिन की अपेक्षा अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

उमस और धूप का प्रकोप सुबह से ही जारी उमस व धूप के कारण लोग भारी बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। दोपहर एक बजे बादलों ने सूरज को अपने आगोश में समेट लिया तथा दोपहर करीब दो बजे हल्की बरसात शुरू हुई। बारिश खत्म होने के बाद उमस फिर बढ़ गई। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। र...