मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार को पूरे दिन धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस बीच जिले में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। यह बारिश हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की रही। बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में तेजी आई। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की।

मौसम का विश्लेषण पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मानसून का प्रभाव जिले में काफी कम हो गया है। इस कारण अगले एक सप्ताह तक बारिश की मात्रा में उतार चढ़ाव बना रहेगा। पूरे जिले में इसका वितरण काफी असमान रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस बीच कहीं-कही...