मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान पूर्व की तरह सामान्य से कुछ अधिक तो न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार तक के मौसम पूर्वानुमानों में इसकी संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आई। पिछले एक पखवाड़े से सामान्य से काफी उपर बना रहनेवाला अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। इस दौरान उमस की मात्रा भी काफी अधिक रही। हालांकि, तेज चली पुरवा हवा ने कुछ राहत दी。

बारिश की संभावना पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले तीन चार दिनों तक जिले में कहीं-कहीं हल्की से...