Muzaffarpur News: मोहजमा में निकला महावीरी झंडा का जुलूस
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के मोहजमा गांव में मंगलवार को पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक यादव के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ महावीरी झंडा का जुलूस निकला। इसके साथ ही गांव में दो दिवसीय महावीरी झंडा मेला भी शुरू हो गया। पूर्व मुखिया ने बताया कि यह मेला वर्ष 1956 से आयोजित हो रहा है। जुलूस निकलने से पहले पूरे विधि-विधान से भगवान महावीर की पूजा की जाती है। मौके पर सुरेंद्र राय, रामबाबु राय, नरेश राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.