Muzaffarpur News: मोबाइल छिनतई गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मोबाइल छिनतई गिरोह के दो शातिरों को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें अहियापुर थाना के शेखपुर निवासी आदित्य राज और मिठनपुरा थाना के कन्हौली विष्णुदत्त निवासी मुकेश कुमार शामिल है। इनके पास से सदर थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को साहेबगंज के प्रतापपट्टी गांव के निखिल कुमार के छीनी गई मोबाइल बरामद हुई है।मामले के आईओ सह सदर थाना के दारोगा शालू कुमारी ने बताया कि वैज्ञानिक जांच व सीसीटीवी फुटेज दोनों की पहचान हुई। पूछताछ में शातिरों ने मोबाइल छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.